Wednesday, July 8, 2020

निकोला टेस्ला "एक महान वैज्ञानिक"

महान आविष्कारक और भविष्यवादी निकोला टेस्ला  के जीवन से जुड़ी कुछ अद्भुत और दिलचस्प तथ्य यहां साझा कर रही हूं मुझे उम्मीद है सभी पाठकों को यह जानकारी पसंद आएगी




टेस्ला का जन्म 10 जुलाई, 1856 को आधी रात को बिजली के तूफान के दौरान हुआ था। जन्म के दौरान सहायक महिला ने बिजली को एक बुरा शगुन घोषित किया। टेस्ला को "अंधकार का बच्चा" कहा गया, लेकिन टेस्ला की मां ने जवाब दिया, "नहीं, वह रोशनी का बच्चा होगा।"

1. निकोला टेस्ला ने अपने आविष्कारों के लिए दुनिया भर में लगभग 300 पेटेंट प्राप्त किए।

2. माना जाता है कि पेटेंट अभिलेखागार में कई और पेटेंट मौजूद हैं। टेस्ला के कई अन्य आविष्कार पेटेंट नहीं किए गए थे।

3. टेस्ला द्वारा रोबोट, वायरलेस कम्युनिकेशन, लेजर टेक्नोलॉजी, सेल्युलर कम्युनिकेशन, रडार आदि का आविष्कार किया गया था।

4. अपनी मृत्यु से पहले टेस्ला के पास बिलकुल पैसा नहीं बचा था। टेस्ला के मार्क ट्वेन और अभिनेत्री सारा बर्नहार्ट जैसे प्रसिद्ध दोस्त थे, लेकिन उन्होंने फिर आर्थिक रूप से संघर्ष किया।

5. टेस्ला बहुत कम सोते थे और ऑब्सेसिव-कंपल्सिव डिसऑर्डर मानसिक विकार से पीड़ित थे। उन्हें गहने, गोल वस्तुएं और बालों को छूना पसंद नहीं था। उन्होंने दावा किया कि उन्हें रात में सिर्फ दो घंटे की नींद की ज़रूरत थी, हालाँकि वे कभी-कभार झपकी ले लेते थे।

6. वह 18 नैपकिनों का उपयोग करके अपने सभी भोजन के बर्तनों को साफ करते थे। खाने से पहले वह भोजन की मात्रा को मापते थे। भोजन की सही मात्रा जाने बिना वह अपने भोजन का आनंद नहीं ले पाते थे।

7. वह नंबर 3 पर मोहित थे। उन्होंने नंबर 3, 6 और 9 के बारे में कहा था कि "यदि आप केवल 3, 6 और 9 की भव्यता जानते तो आपके पास ब्रह्मांड की कुंजी होती।"

8. नंबर 3 के साथ उनका आकर्षण इतना था कि:

वह एक इमारत में प्रवेश करने से पहले 3 बार उस ब्लॉक का तीन बार चक्कर लगाते थे।

वह केवल होटल के उस कमरे को चुनते थे जिसका नंबर 3 से डिवाइड हो सके।

9. वह मोतियों को बेहद नापसंद करते थे। वह मोतियों को इतना नापसंद करते थे कि वह मोतियों के गहने पहनने वाली महिलाओं से बात नहीं करते थे।

10. टेस्ला एक पर्यावरणविद् थे। वह बहुत चिंतित थे कि लोग पृथ्वी के संसाधनों का बहुत तेज़ी से उपयोग कर रहे थे और वह चाहते थे कि लोग गैर-जीवाश्म, नवीकरणीय ईंधन का उपयोग करें।

11. टेस्ला ने 1901 में स्मार्टफोन तकनीक के लिए विचार विकसित किया था।

12. टेस्ला की याददाश्त कमाल की थी। उन्हें पुस्तकों को याद करने के लिए जाना जाता था और उनके दिमाग में आविष्कारों के कई बेहतरीन विचार होते थे।


मकड़ियों की अनोखी दुनिया

 आप सभी ने अपने घरों में मकड़ियों को जाले बनाते हुए देखा होगा जिसे देखकर आपके मन में यह उत्सुकता अवश्य आई होगी कि कैसे कोई इतना छोटा सा जी...